Bhojpur में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

Bhojpur : भोजपुर में एक अज्ञात वाहन ने एक शिक्षक को ठोकर मार दी। ठोकर में घायल शिक्षक की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हो गई। घटना रविवार की सुबह पीरो थाना क्षेत्र के केशवा मोड़ के समीप की है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान पीरो वार्ड नंबर 5 निवासी राजू प्रसाद के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि मृतक शिक्षक थे और वह रोहतास के बिक्रमगंज प्रखंड के कास्तर महादेव विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

रविवार की सुबह वह बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव स्थित अपने साढ़ू के घर जा रहे थे इसी दौरान केशवा मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर से वे बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में लोग अपनी जान बचाने के लिए हैं परेशान लेकिन Gaya का यह व्यक्ति पक्षियों के लिए…

BHOJPUR BHOJPUR BHOJPUR

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...