Dhanbad : लूटकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार…

Dhanbad : धनबाद के तोपचांची में पिछले दिनों हुए ट्रक लूटकांड मामले का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को जानकारी देते हुए DSP मुख्यालय 2 संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तोपचांची से एक ट्रक को कुछ लुटेरों ने लूट लिया था।

तकनीकी शाखा की मदद से पकड़े गए अपराधी

लूटकांड के बाद एक टीम गठित की गई और टीम के सदस्यों ने लूटकांड की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ लिया है। सबसे पहले एक सख्श धरा गया और उसके मोबाइल सीडीआर की अनुसंधान करते हुए तकनीकी शाखा के मदद से सभी अपराधियों को चिन्हित करते हुए पकड़ लिया गया है।

मैरेज हॉल के निकट छापेमारी में पकड़ाया सामान

पकड़े गए अपराधियों के नाम आजाद हुसैन, मेराज अंसारी और ओम सिंह शामिल है। इनकी निशानदेही पर श्यामडीह ज्योत्स्ना मैरेज हॉल के निकट छापेमारी की गई। जहां से लूटकांड में प्रयोग किया गया एक काला रंग का होंडा मोटर साईकिल बरामद की गई है।

एसएसपी द्वारा गठित टीम में तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक विवेकानंद श्रीवास्तव, नितिन पोद्दार, कुबैर साव, राकेश कुमार दुबे हवलदार, रामकिशुन मुंडा जवान, आलेख कुमार और संजीव कुमार सिंह शामिल थे।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...