Jharkhand Weather Update 18-06-2024 : अगले 3 दिनों तापमान में गिरावट के संकेत, कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 18 जून के लिए सबसे अहम Update यह है कि मंगलवार को पूरे Jharkhand में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के प्रकोप का असर राज्य के कुछ हिस्सों में जारी रहने का अंदेशा जताते हुए बताया है कि राज्य में कुल मिलाकर चले आ रहे भीषण गर्मी वाले तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के रांची कार्यालय के अनुसार, राज्य में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत है।

अगले 24 घंटे में कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होगी तो कहीं हीट वेव की स्थिति बनेगी

इसी क्रम में Jharkhand Weather विभाग के रांची कार्यालय ने बताया कि 3 दिनों के बाद तापमान की नई स्थिति में कोई बड़ा बदलाव तत्काल होने का कोई अहम संकेत इस समय नहीं है। अगले 24 घंटों में राज्य के उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं – कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी। साथ ही राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा के झोंका बहने के आसार हैं एवं वज्रपात का भी अंदेशा व्यक्त किया गया है। इसी क्रम में आसार व्यक्त किया गया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

बीते 24 घंटे में पलामू में हुई बारिश तो डाल्टनगंज में तपिश ने सताया

Jharkhand Weather विभाग से जारी ब्योरे के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं – कहीं आंधी के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक बारिश पलामू के रामगढ़ में 6.1 मिमी दर्ज हुई है। इसी के साथ बीते 24 घंटे में राज्य के पलामू, गढ़वा और रामगढ़ में भीषण हीट वेव की स्थिति रही जबकि चतरा, लातेहार और हजारीबाग में हीट वेव की स्थिति रही। बीते 24 घंटे में डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा तपिश रही। वहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बोकारो में रात का तापमान सबसे कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Jharkhand में 18 जून का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 25 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, गुमला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, हजारीबाग में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, बोकारो में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, पलामू में अधिकतम 44 और न्यूनतम 32, लोहरदगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, लातेहार में अधिकतम 42 और न्यूनतम 32, गढ़वा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 32, चतरा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 32, कोडरमा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 32, देवघर में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, धनबाद में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, दुमका में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26, गिरिडीह में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, पाकुड़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 37 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26, सराइकेला में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!