रांची: यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा का मंगलवार को 83 विषयों के लिए आयोजित होने जा रही है।
यह परीक्षा ओएमआर-पेन एंड पेपर मोड में होगी। इस परीक्षा के लिए रांची समेत देशभर में 360 केंद्र बनाए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं तो कर लें। एडमिट कार्ड के साथ ही वैलिड फोटो पहचान पत्र केंद्र पर लाने के लिए कहा गया है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
प्रथम शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक होगी। वहीं सेकेंड शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक होगी। इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी कोर्स में एडमिशन लिया जाएगा।
बताते चलें कि छह साल बाद फिर से यूजीसी नेट ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर होने जा रही है। इससे पहले सीबीटी मोड में आयोजित की जाती थी। यूजीसी नेट जून 2024 के एग्जाम में दो पेपर का होगा।
दोनों पेपर में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। बिना किसी ब्रेक के 180 मिनट यानि कि 3 घंटे का समय दिया जाएगा। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरे पेपर में चुने गए विषय से 100 सवाल पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों का होगा।


















