Kishanganj में पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ 3 को लिया हिरासत में

Kishanganj : किशनगंज में पुलिस ने 47 लाख रूपये के साथ कार सवार तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मामला किशनगंज नगर थाना क्षेत्र के रामपुर चेकपोस्ट की है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल के रास्ते कुछ लोग बड़ी मात्रा में रूपये लेकर जा रहे हैं। मामले की सूचना के बाद एसपी सागर कुमार ने एक टीम गठित की।

गठित टीम ने वाहन जांच शुरू कर दिया इसी बीच एक कार से पुलिस ने तीन लोगों को लाखों रूपये के नोट के साथ हिरासत में लिया। पुलिस कार और तीनो व्यक्तियों को थाना ले आई। एसपी सागर कुमार ने बताया कि 47 लाख रूपये एक कार से बरामद क्या गया है। कार सवार तीनो व्यक्ति ने अपनी पहचान सिलीगुड़ी के मनोज सोमानी, चंदन यादव और संजय साहा के रूप में बताई। बताया जा रहा है कि कार सवार रूपये लेकर मालदा से सिलीगुड़ी जा रहे थे। सपी ने कहा की डिप्टी डायरेक्टर इनकम टैक्स को सूचित किया गया है।

उन्होंने कहा की वाहन मालिक का सत्यापन किया जा रहा है। एसपी ने कहा की जब्त रूपया ब्लैक मनी प्रतीत हो रहा है। कारवाई में प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर, टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार, रंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, लाल कुमार झा गृहरक्षक, धन सिंह सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Policemen की मिलीभगत से होती है बिहार में शराब की तस्करी, बक्सर में भारी मात्रा में शराब के साथ चार तस्कर और दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

किशनगंज से कौशल विश्वास की रिपोर्ट

KISHANGANJ KISHANGANJ KISHANGANJ KISHANGANJ

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...