सलमान खान के घर पर FIRING के आरोपियों के पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

पश्चिम चंपारण: मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों व्यक्ति बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के मसही गांव के रहने वाले हैं। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी गुजरात से क्राइम ब्रांच ने की है। इधर मंगलवार सुबह बेतिया के गौनाहा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी विक्की के पिता साहेब साह, सागर का भाई राहुल कुमार को हिरासत में लिया है। दोनो होली के बाद घर से कमाने मुंबई गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से गांव के ही आशीष चौहान का नंबर मिला है। आशीष भी बाहर रहता है। पुलिस उसके भी पिता को हिरासत में ली है। तीनों को बेतिया पुलिस हिरासत में लेकर गौनाहा थाना में रखा गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। यहां आने के बाद टीम हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करेगी। बेतिया पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

गुजरात में दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस को कई जानकारियां मिली है और सबूत भी हाथ लगे हैं। मुंबई पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। दोनों अपराधियों का घर नेपाल सीमा से काफी करीब है। इनका कनेक्शन नेपाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पुलिस पता कर रही है। पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों के विषय में मुंबई पुलिस ही ज्यादा जानकारी दे सकती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PM के बिहार दौरा के बाद कांग्रेस ने पूछा ये दस सवाल

FIRING

FIRING
FIRING
FIRING

Highlights

Saffrn

Trending News

Tamil Nadu Politics 2026: ‘थलपति विजय’ का Political Rise, क्या बनेंगे...

 तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलपति विजय की एंट्री ने राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। क्या वे DMK-AIADMK के बीच तीसरा विकल्प बन...

Bhabanipur Seat Update 2026: भवानीपुर में Mamata Banerjee पीछे, बंगाल चुनाव...

 पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में पीछे, बीजेपी को बढ़त, राज्य की राजनीति में बढ़ा रोमांच।Bhabanipur Seat...

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, बंगाल से...

 विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती जारी, बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रुझान सामने आए, जानें किसकी बढ़त।Election Results 2026 Live...

Bank Robbery Case: हजारीबाग में सोना-नकदी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी...

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 912 ग्राम सोना और 20 लाख कैश बरामद।Bank Robbery Case...

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img