विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर : विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव हाई स्कूल का बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक नुआंव थाना क्षेत्र के बड्डा गांव निवासी रामानंद यादव का 25 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव बताया जाता है। वहीं सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक कई वर्षो से गोड़सरा गांव में अपने मामा के घर रहता था। रोज वह सुबह गोडसरा हाई स्कूल में टहलने के लिए जाया करता था।

आपको बता दें कि आज भी युवक टहलने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां हाई स्कूल के शौचालय में शौच करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान शौचालय में कट कर गिरा हुआ विद्युत तार के करंट की चपेट में आ गया जहां उसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हाई स्कूल के मैदान में खेल रहे युवकों ने देखा तो शोर गुल किया, जहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने आपदा के तहत मौत का जिला प्रशासन से सरकारी मुआवजा की मांग किया है।

यह भी पढ़े : बैंक से पैसा निकालने गए अधेड़ व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...