बैंक से पैसा निकालने गए अधेड़ व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

कैमूर : भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ-चैनपुर पथ पर सोमवार को दतियांव मोड के समीप ई-रिक्शा एवं सीएनजी टेंपू की आमने सामने भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के पलका गांव निवासी अलन मियां के 67 वर्षीय पुत्र सरफराज मियां के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक पैसा निकासी के लिए अपनी मां को लेकर बेतरी बैंक गया हुआ था। जहां से ई-रिक्शा से लौटने के क्रम में उक्त स्थल के समीप हादसे का शिकार बन गया।

इधर, मौके का नजाकत देख टेंपू चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में ई-रिक्शा सवार कइयों को हल्की फुल्की खरोचें आई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार में मातम छा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और वाहन चालक की तलाश में जुट गई।

इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ के जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल सदर अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराया। इस तरह की बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से चिंतित जिला पार्षद ने हादसे में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही सड़क हादसे में मिलने वाली सरकारी सुविधा को तत्काल पीड़ित परिवार को मुहैया कराने की अपील की। मौके पर मुखिया इस्लाम खां, पूर्व मुखिया एनामूल खां, सन्नी अंसारी, सोनू अली गुड्डु अली, बाल चंद बिन्द, शहजाद अलाम बॉस और सैफ अली सहित तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Kaimur Crime News ; बुझ गया घर का अकेला चिराग, परिजनों में मचा कोहराम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट Kai

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...