डाक विभाग, पीएनबी व यूनियन बैंक को नोटिस

रांची:डाक विभाग, पीएनबी व यूनियन बैंक को नोटिस भेजा गया है।सरकार की ओर से इन सभी संस्थाओं को एचईसी कोर कैपिटल एरिया में जमीन का आवंटन किया गया था लेकिन इन संस्थानों ने अब तक ना तो उक्त जमीन का दखल-कब्जा  किया और न ही सरकारी राशि का भुगतान किया है। ऐसे संस्थानों के खिलाफ  सरकार ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बैठक के बाद डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने निर्धारित राशि का भुगतान नहीं करने वाले संस्थानों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया था।

इसके बाद डाक विभाग के वरिष्ठ डाक अधीक्षक, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख और यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख को नोटिस जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि आवंटित भूमि के लिए निर्धारित राशि छह माह के अंदर सरकारी राजकोष में जमा नहीं करने पर जमीन का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

18 दिसंबर 2018 को ग्रेटर रांची विकास प्राधिकरण ने पीएनबी को 2 एकड़, यूनियन बैंक को 1.87 एकड़ और डाक विभाग को 50 डिसमिल जमीन आवंटित की थी। लेकिन, उन्होंने निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया है और ना ही जमीन पर दखल- कब्जा भी नहीं लिया गया।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...