Giridih : बैंक का लिंक भेजकर पैसे उड़ाने वाले चढ़ें पुलिस के हत्थे, तीन गिरफ्तार…

Giridih : साइबर अपराध इन दिनों दिन पर दिन पूरे देश में अपना पैर पसारता जा रहा है। देश के साथ-साथ झारखंड में भी साइबर अपराध चरम पर है। इसी दौरान गिरिडीह पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुतबिक यह गिरफ्तारी प्रतिबिंब पोर्टल के सहयोग से की गई है। गिरिडीह पुलिस ने सरिया और गांडेय से तीन साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की है।

अपराधियों के पास से 2 बाइक समेत कई सामान बरामद 

साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में देवघर के मधुपुर थाना इलाके के दारबे गांव निवासी जमीर अंसारी, देवघर के मार्गाेमुंडा थाना इलाके के डुमरिया गांव निवासी बॉबी गुप्ता और गांडेय के रक्सकुटो गांव के रहने वाले उदय मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- Koderma Murder : शांति मोटल रेस्टोरेंट डबल मर्डर केस का खुलासा, 5 गिरफ्तार…

इस दौरान पुलिस ने तीनो अपराधियों के पास से 2 बाइक के साथ 5 मोबाइल और 6 सिम कार्ड जब्त किया है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि तीनो बेहद ही शातिर साइबर अपराधी हैं। जानकारी के अनुसार तीनो अपराधी एसबीआई का योनो लिंक भेज कर बैंक खाते से उनका अकाउंट खाली कर देते थे।

बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

जबकि पैसे की ठगी करने के लिए ही एयरटेल पेमेंट एप का इस्तेमाल करते थे और खुद को बैंक अधिकारी बनकर भी लोगों के पैसे ठगते थे। इतना ही तीनो फर्जी सिम उपलब्ध कराने के साथ फर्जी बैंक खाता बनाने में माहिर थे। फर्जी बैंक खाता तैयार करना भी इनके पैसे की ठगी में शामिल था। तीनो ने अब तक 25 लाख से अधिक की संपत्ति अर्जित कर रखा था।

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...