कोडरमा में दोहरे हत्याकांड में शामिल नाबालिग सहित 6 अपराधी गिरफ्तार

कोडरमा:कोडरमा में होटल मैनेजर व स्टाफ की हत्या मामले में पुलिस ने छह अपराधियों को को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक नाबालिग है।

सभी अपराधी बिहार के रहने वाले बागीटाड़ के समीप स्थित शांति मोटल होटल में शनिवार की देर शाम मैनेजर मोहम्मद नसीम और स्टाफ अंजार आलम (उर्फ राजन) की हत्या में शामिल है। हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल भी बरामद हो गई है।

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को बिहार से टाटा नेक्सन कार से 5 अपराधी खाना खाने होटल पहुंचे। वे होटल में बीयर पीने लगे। मैनेजर और स्टाफ ने मना किया। लेकिन वे नहीं माने। इसी पर होटल के स्टाफ और अपराधियों में झगड़ा हो गया।

थोड़ी देर बाद बिल भुगतान को लेकर होटल के मैनेजर से अपराधियों की हाथापाई हो गई। इसके बाद सभी अपराधी वहां से चले गए। रात 8.20 बजे सभी अपराधी दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचे और काउंटर पर बैठे मैनेजर नसीम और स्टाफ राजन को गोली मारकर भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

मेघातरी में पुलिस की नाकेबंदी को देखते हुए अपराधी नवामाईल के पास कार छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। अपराधियों ने वहां बिहार की ओर से बोलेरो मंगाई। अपराधी जैसे ही बोलेरो पर सवार हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

निर्माणाधीन सदर अस्पताल भवन से गिरकर मजदूर की मौत, DM ने...

जहानाबाद : जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आठ मंजिला भवन में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। भवन निर्माण कार्य में...

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...