Simdega में रफ्तार का कहर, केटीएम बाइक पोल से टकरायी, मौत, बाइक के उड़े चिथड़े…

Simdega : सिमडेगा में रफ्तार के कहर देखने को मिला है जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल युवक की स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। मृत युवक का नाम नवीन बड़ाईक बताया जा रहा है और वह जलडेगा के पतिअंबा का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- Seraikela : शराब तूने क्या किया ! नदी में डूबकर युवक की मौत…

जानकारी के अनुसार मृत नवीन अपने एक दोस्त के साथ केटीएम बाइक पर किसी काम से सुंदरपुर की ओर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकरायी।

बाइक के उड़े परखच्चे 

बाइक के स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। यहां तक कि बाइक ने जिस लोहे के पोल को टक्कर मारी वो भी चपटा हो गया। घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak मामले में नया खुलासा, क्या Oasis School और Blue Dart से जुड़े हैं तार !

 

दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया जहां नवीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल अन्य युवक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

 

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...