मुजफ्फरपुर में बैंक लुटेरे द्वारा पुलिस टीम पर हमला, जवाबी फायरिंग में 2 अपराधियों को लगी गोली

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा में इंडियन बैंक लूटने आए पांच अपराधियों ने खुद को पुलिस से घिरते देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस और अपराधियों के बीच चले इस एनकाउंटर में कांटी इलाका निवासी सुंदरम कुमार और मनियारी थाना के माधोपुर सुस्ता निवासी दीपू कुमार के पांव में गोली लगी है। सुंदरम के पांव में दो गोली लगी है। जबकि दीपू के पांव में एक गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।

इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक बैंक लूटने के इरादे से कुछ अपराधी पहुंचे है ।इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की पुलिस को आता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मसमर्पण की अपराधियों से अपील की पर अपराधियों ने फायरिंग जारी रखी, तब पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें दो अपराधियों को तीन गोली लगी है।

अपराधियों की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा के रहने वाले सुंदरम और मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव निवासी दीपू के रूप में हुई है। सुंदरम को दो गोली लगी है वही दीपू को एक गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है ।सुंदरम पर पूर्व में कई बैंक लूट समेत 12 मामले दर्ज हैं जो विभिन्न राज्यों में उसके द्वारा अंजाम दिया गया था। वहीं दीपू के अपराधीक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर पहुंचे राज्यपाल, कहा- 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आना होगा सबको आगे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...