छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर जुआरियों ने किया हमला, 3 जवान घायल

बेरमो/बोकारो : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के घटयारी पंचायत के गोसांई टोला में छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर जुआरियों ने हमला कर दिया. घटना में पुलिस के 3 जवान घायल हो गए है, और पुलिस की गाड़ी को भी झतिग्रस्त कर दिया गया है. बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोसांई टोला में जुआरियों द्वारा व्यापक रूप से जुआ खेला जा रहा था, औऱ आपस में झगड़ा भी हो गया था. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची. पुलिस को आते देख लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 3 पुलिस के जवान घायल हो गए. घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है. घटना की जानकारी बेरमो इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम ने दी.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

लालू परिवार पर साधु यादव का हमला जारी, कहा- होश में रहें नहीं तो कर दूंगा बेनकाब

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...