Breaking : दिलेश्वर कामत लोकसभा तो संजय झा राज्यसभा में होंगे जदयू के नेता

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। सुपौल लोकसभा सीट से जदयू के सांसद दिलेश्वर कामत को पार्टी ने लोकसभा संसदीय दल के नेता बनाया है जबकि पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को राज्यसभा संसदीय दल के नेता बनयाा है।

आपको बता दें कि दिलेश्वर काम सुपौल से दूसरी बार सांसद बने हैं। वे महादलित हैं। संजय झा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। जदयू ने राज्यसभा चुनाव के लिए संजय झा को उम्मीदवार बनाया था। उनके विरोध में कोई प्रत्याशी न होने की वजह से वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दिलेश्वर कामत महादलित वर्ग के बड़े चेहरों में एक हैं। लोकसभा चुनाव में सुपौल सीट पर उन्होंने बड़े अंतर से राजद के चंद्रहास चौपाल को मात दी थी।

यह भी पढ़े : उमेश का तेजस्वी पर हमला, कहा- बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नहीं छोड़े जाएंगे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...