सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत

सुपौल : सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दुअनीया नहर के समीप एनएच-57 पर मंगलवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां बाइक पर सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बताया गया है कि मृतकों की पहचान छातापुर के उधमपुर निवासी जितेंद्र मंडल और रामकृपाल मंडल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र और राम कृपाल दोनों प्राइवेट कोचिंग चला रहे थे और दोनों पड़ोसी होने के साथ अच्छे दोस्त भी थे। देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर सुपौल जा रहे थे। तभी रास्ते में दुअनिया के समीप एनएच-57 पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिसमें जितेंद्र और रामकृपाल दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े : RJD के युवराज ने 17 महीने में 17 सौ करोड़ लूटने का काम किया है – नीरज बबलू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट 

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...