अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

गिरिडीह : गिरिडीह के गांवा में शनिवार की  सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से 55 वर्षीय अनिल बरनवाल की मौत हो गई. मृतक गांवा का ही रहने वाला था. शनिवार की अहले सुबह हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. तबतक वाहन घटनास्थल से फरार हो चुका था. बता दें कि अनिल बरनवाल हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इस दौरान तीसरी की ओर जा रहा तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन ने अनिल बरनवाल को बेला महादेव मंदिर के पास टक्कर मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को स्वास्थ केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर काजिम खान ने अनिल बरनवाल को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक की पत्नी ने गांवा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. .
रिपोर्ट : निशांत बरनवाल

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...