बोकारो: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधगोड़ा नारायणपुर के हरला स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई स्थानीय थाना पिंड्राजोरा थाने की पुलिस ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली थी.
आकर देखा तो सड़क पर एक मृत युवक पड़ा है जिसकी सिनाख्थ की गई वही आसपास के लोगों के द्वारा पता चला कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.
मृतक का नाम विनोद रजवार है जो रजवार कुली का रहने वाला था उनके घर वालों के अनुसार सुबह करीब साढे तीन बजे के बीच वह सौच के लिए निकला था.
इस दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया पुलिस ने घर वालों का बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुसंधान करने में लग गई है।

















