बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत, पुत्र घायल

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के बलियाबंन गांव के पास बुधवार की देर रात्रि एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंद दिया। जहां इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र घायल बताया जा रहा है। मृतक व्यक्ति की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा गांव निवासी गणेश यादव के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान अजीत कुमार के रूप में बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार पिता अपनी बेटी के शादी का कार्ड देकर किसी रिश्तेदार के घर से घर लौट रहे थे अपने पुत्र के साथ तभी बलियाबंद गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जहां इस घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई जबकि पुत्र घायल है। घर में शादी का माहौल चल रहा था लेकिन अब मौत के बाद पूरा परिवार गम में डूब गया है। 12 जुलाई को बेटी की शादी थी जिसकी तैयारी में पिता और पुत्र लगे हुए थे।

इधर, मौत के बाद घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने के स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों काफी समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : लापता अधेड़ व्यक्ति सकुशल बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...