लापता अधेड़ व्यक्ति सकुशल बरामद

नौबतपुर : नौबतपुर पुलिस ने बीते रविवार की दोपहर से लापता एक अधेड़ को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं अधेड़ के परिजनों के द्वारा अपहरण होने की लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बिक्रम सिहाग के द्वारा बताया गया कि बीते सोमवार को नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा गांव निवासी नेयाज आलम के द्वारा अपने पिता के लापता होने का शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच देर रात नेयाज आलम के पिता का कॉल आता है की हमें अपहरण कर लिया गया है और फिरौती की मांग की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने नेयाज आलम के पिता को अरवल जिला के किंजर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।

यह भी पढ़े : खड़े ट्रक में टकराई कार, मौके पर 2 लोगों की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...