ट्रक की टक्कर से MDM प्रभारी की हुई मौत

बांका : बांका के ढाका माेड़ पुल के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाराहाट के एमडीएम प्रभारी की मौत हो गई है। एमडीएम प्रभारी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जान डॉक्टर द्वारा जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शुक्रवार देर रात्रि की है।

जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर- हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित ढाकामाेड़ पुल के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाराहाट के एमडीएम प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा की माैत हाे गई। माैत की खबर सुनते ही परिजनाें में काेहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया कि शास्त्री चाैक माेहल्ला निवासी मनीष कुमार मिश्रा एमडीएम में बाराहाट में रिसाेल पर्सनल के पद कार्यरत था। वह देर संध्या बाइक से घर लाैट रहे थे।

आपको बता दें कि इस दाैरान ढाकामाेड़ पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से सड़क किनारे फेंका गया। जिसे देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज करने के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया। जहां डयूटी पर तैनात डाॅ. अभिषेक कुमार ने मृत घाेषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचते ही दहाड़ मार कर रोने लगे। घटना के बाद अज्ञात ट्रक मौके से भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़े : रेफरल अस्पताल बना अवैध वसूली का अड्डा, डॉक्टर और नर्स की मिलीभगत से महिला प्रसव में कमीशन का खेल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...