फ्लैट में चल रहा था वेश्यावृति का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तब हुआ खुलासा

हजारीबागः पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कोरा थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विनोवा नगर के सियारी सिन्दुर स्थित मंदिर के समीप बना बिना नाम के चार मंजिला अपार्टमेन्ट में वैश्यावृति का धंधा चलाया जा रहाल है. पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की जहां से 2 लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया. वहीं इस धंधे में और संलिप्त लोग भागने में सफल रहे.

पुलिस ने बताया कि फ्लैट में कुछ महिला और पुरुष मिलकर कोलकाता और आसनसोल से लड़कियों को बहला फुसलाकर लाकर उनसे जबरन वैश्यावृति का धंधा कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस जब घेराबंदी करने लगी तो पुलिस बल को देखकर 2 व्यक्ति अपार्टमेन्ट से निकलकर भागने में सफल रहे. तत्पश्चात उस फ्लैट में छापेमारी की गयी तब संदिग्ध अवस्था में कुछ लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि छापेमारी में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया.

रिपोर्ट- आशीष

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...