Advertisment

Aurangabad में छात्रा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो भाइयों ने…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में छात्रा के हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले के दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयो ने पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को फेंक दिया।

मामले में औरंगाबाद के एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि छात्रा हत्या कांड में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयो ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। बता दें कि बीते 11 जून को छात्रा अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी फिर वापस नहीं लौटी। दो दिन के बाद उसका शव घर से करीब 40 किलोमीटर दूर इंद्रपुरी बराज के पास नहर से बरामद किया गया।

छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि पानी में डूबने से उसकी मौत हुई लेकिन परिजनों ने सही से अनुसंधान की मांग की। मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा और कई राजनेताओं ने भी छात्रा के परिजन से मुलाकात कर उहे कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। पुलिस ने छात्रा की मां के बयान के आधार पर उसके दो दोस्त समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था साथ ही अनुसंधान कर रही थी।

अनुसन्धान के क्रम में पुलिस ने दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जिन्होंने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि उक्त दोनों भाइयों ने एक निजी गेस्ट हाउस में ले जाकर छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। शिव को छिपाने के लिए उन्होंने अपनी ऑल्टो कार के डिक्की में शव रख कर इंद्रपुरी बराज में ले जाकर फेंक दिया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर- Sanjay Jha बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...