थोड़ी सी बारिश में लवा लव हुआ पटना, नगर निगम की लाख दावों की खुली पोल

पटना सिटी : पूरे बिहार सहित पटना में जबरदस्त बारिश देखने को मिली। पटना सिटी क्षेत्र के भूतनाथ रोड के लिंक पथ में अभी बारिश थोड़ी सी हुआ और घुटनों तक पानी भर गया। लोग पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। लोग छोटी-छोटी गाड़ियों को दूसरे रास्ते से ले जाने के लेकर विवश हुए। पटना नगर निगर की लाख दावों का इस बारिश ने पोल खोल दी।

पटना नगर निगम ने यह दावा किया था कि कहीं पानी नहीं लगेगा तो इसका नजारा साफ देख सकते हैं। पटना सिटी के उन क्षेत्रों में भी कई जगह पानी जमा होने की बातें आ रही है। अभी तो बारिश की शुरुआत हो रही है। अभी यह हाल है तो पूरी बरसात होना तो बाकी है। पटना नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही के वजह लिंक पथ का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि बरसात होने से पहले नाले की सफाई होना चाहिए थी आज के नजारा से तो यहीं लग रहा है कि नगर निगम पूरी तरह से ही फेल है। इसको लेकर काफी बैठके हुई। पटना नगर निगम के कमिश्नर और तमाम अधिकारियों की तरफ से लाख वादे किए गए थे लेकिन शुरुआती दौर का यह हाल है। पटना सिटी के कई पार्कों में भी पानी भर गया है। पार्क के आसपास अतिक्रमण किया गया है। इसके बारे में मंत्री प्रेम कुमार से शिकायत की गई थी। उन्होंने कहा भी था कि इस पर जल्द कार्रवाई किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Bihar Weather Report : पटना सहित बिहार के दर्जनभर जिलों में झमाझम बारिश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...