रात भर की बारिश, राजधानी हुआ लबालब

पटना : बिहार सहित राजधानी पटना में कल यानी 10 अगस्त को जोरदार बारिश देखने को मिली। खासकर पटना में कल शाम से ही रात भर बारिश होती रही है। पटना की सड़के भारी बारिश की वजह से लबालब हो गई है। पटना की सड़कों पर हर जगह पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। जोरदार बारिश के चलते पटना नगर निगम की पोल खुलती दिखाई दे रही है। वहीं पटना के विश्वेश्वरैया भवन के पास भारी बारिश की वजह से एक पेड़ गिर गया जिससे की पिछले हिस्से की दिवाल गिर गया है। बिहार मौसम विभाग के अनुसार अभी कई दिनों तक इसी तरह बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

मॉनसून की बरसात ने नगर निगम की खोली पोल

मॉनसून की बरसात ने पटना नगर निगम का पोल खोल कर रख दिया है। लोहानीपुर, कदमकुंआ और बुद्ध मूर्ति समेत कई इलाकों में पानी भर चुका है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास के बाहर भी सड़क पर भी पानी भर चुका है। पटना के कई घरों और गलियों में भी पानी घुस चुका है।

Patna Barish 1 22Scope News

बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

बिहार में मौसम इन दिनों खुशगवार है। पिछले तीन दिनों से पूरे प्रदेश में मॉनसून ज्यादा सक्रिय दिख रहा है। राजधानी पटना सहित दक्षिण और उत्तर बिहार के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की तो कुछ-कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज रविवार को भी राज्य के सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना है। रविवार को राज्य के पांच जिलो में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, बांका और भागलपुर में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की संभवाना है।

यह भी पढ़े : बिहार में कहीं होंगे बादल तो कहीं हो सकती है भारी बारिश

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...