बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी का हमला, कहा- कृप्या देख लिजिए

पटना : बिहार में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने अखबार की कटिंग दिखाकर डबल इंजन की सरकार पर करारा वार किया है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट किया है। बता दें कि विपक्ष के नेता इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। आए दिन रोज बिहार को लेकर नई-नई पोस्ट जारी कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि प्रिय साथियों, बिहार में खून से सने अखबारों की इन ताजा कतरनों को एक बार कृपया अवश्य देख लीजिए। क्या पता आपका कोई परिचित, सगा-संबंधी अथवा परिजन सत्ता संपोषित अपराधियों के हाथों किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हुआ। बिहार में हालात बहुत बुरे हैं। अपराधियों ने बिहार में तांडव मचा रखा है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदहाल विधि-व्यवस्था एवं अपराधियों के हाथों प्रतिदिन मारे जा रहे सैंकड़ों नागरिकों की हत्याओं पर ना तो कोई व्यक्तव्य दिया है और ना ही शोक संवेदना प्रकट किया है।

यह भी पढ़े : चुनावी हिंसा में मृतक चंदन यादव के परिजन से मिले तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंंह की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...