गोपालगंजः विजयपुर प्रखंड के मुशहरी बाजार में अपराधियों ने किराना व्यवसायी रामलखन शाह की दुकान पर फायरिंग करने के बाद 40 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है.

व्यवसायी राम लखन साह ने थाने में आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगाई, घटना के बाद प्रशासन ने व्यवसायी को दो गार्ड मुहैया कराया है. लेकिन, इस पर भी अपराधियों के हौसले बुलंद है. व्यवसायी से लगातार फोन कर रंगदारी की मांग की जा रही है और रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है
प्रशासन के ढूलमुल रवैये से नाराज व्यवसायियों ने मुसहरी बाजार को बन्द रखा और प्रशासन से तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.
व्यवसाई राम लखन शाह ने बताया कि 20 दिनों से लगातार फोन कर कर रंगदारी की मांग की जा रही है.लेकिन प्रशासन मात्र दो गार्ड देकर जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहती है
रिपोर्टः आशुतोष तिवारी


















