तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- पूरी मौज मस्ती में सरकारी अपराधी, कहीं कर दे रहे हैं घटना

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार, बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी हर दिन सोशल मीडिया के माध्यम से डबल इंजन सरकार की नामकियां गिनाने में लगे हुए हैं। विपक्ष के नेता मीडिया से आजकल दूरी बनाकर रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, दो-दो बड़बोले उपमुख्यमंत्री एवं छह दलों वाले एनडीए के सौजन्य से बिहार में सरकारी अपराधी पूर्ण मौज में मनमर्जी से जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे किसी को भी गोली और चाकू मार हत्या कर दे रहे हैं। छात्र-शिक्षक, कर्मचारी-व्यापारी, किसान-मजदूर, महिला-पुरुष और बच्चे-बुज़ुर्ग कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। दो दिन की इन आपराधिक घटनाओं पर सरकार में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी

𝟑𝟎 जून

– सासाराम थाने से 𝟓𝟎𝟎 मीटर दूर जिम संचालक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

– गोपालगंज में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या

– मधुबनी में दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली महिला की जान

– मधुबनी में मजदूरी माँगने पर महिला की सर पर वार कर हत्या

– बांका जिले के चांदन प्रखंड में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या

– जमुई में 𝟏𝟑 साल के बच्चे की हत्या।

– अरवल में चोरों ने तीन शोरूम को लूटे, लाखों की संपत्ति ले भागे

– वैशाली में बिजली विभाग के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

– गोपालगंज में 𝟐𝟎 लाख रंगदारी नहीं देने पर शख़्स की गोली मार हत्या।

𝟐𝟗 जून

– वैशाली में लक्ष्मण चौक के पास युवक की गोली मारकर हत्या

– मधुबनी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

– गया में घर में घुसकर अपराधियों ने 𝟓𝟎 वर्षीय महिला की गला रेत हत्या की।

– जमुई में युवक की पीट-पीटकर हत्या

– पटना में अपराधियों ने गोली मार दिनदहाड़े 𝟕 लाख लूटे

𝟐𝟖 जून

– नालंदा में युवक की हत्या कर शव को कुएँ में फेंक दिया गया

– मुजफ्फरपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू ने एक महिला पर फायरिंग कर करवाया जानलेवा हमला।

– गोपालगंज में 𝐑𝐉𝐃 नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली

– पटना में बेख़ौफ़ सरकारी बदमाशों ने कारोबारी को पहले स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर कारोबारी को 𝐑𝐎𝐁 से नीचे फेंका, व्यापारी की मौत

– मोतिहारी में बदमाशों ने कोचिंग में घुस महादलित छात्राओं के साथ की छेड़खानी, लड़कियों को बेरहमी से पीटा

– मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली

– जमुई में डबल मर्डर से सनसनी, महिला और उसके 𝟕 साल के इकलौते मासूम बेटे की हत्या

– सासाराम में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली

– बदमाशों ने गोली मारकर की वार्ड सदस्य के पति की हत्या

– दुल्हिन बाजार में बच्चे की गला घोंट कर हत्या

– पिस्टल के बल पर 𝐀𝐓𝐌 छीनकर 𝟓.𝟐𝟏 लाख का लगाया चूना

यह भी पढ़े : बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी का हमला, कहा- कृप्या देख लिजिए

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...