Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

3 दिन के लिए यलो अलर्ट, संथाल में भारी बारिश

रांची:   मौसम केंद्र ने अनुसार झारखंड में दो सर्कुलेशन का असर दिख रहा है। इस कारण अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है। इसको लेकर झारखंड मौसम विभाग की ओर से यलो अर्ल जारी किया गया है।  देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची व खूंटी में भारी बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर ठनका गिरने की भी संभावना है। झारखंड में इस बार पांच दिन की देरी से मानसून आया।  अनूमान के अनुसार 20 जून से अच्छी बारिश की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ मौसम केंद्र के अनुसार जून में सामान्य बारिश 189.5 एमएम होने का अनुमान था, लेकिन 73.5 एमएम बारिश हुई। यानी करीब 61 फीसदी कम।

लेकिन अब एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इससे रविवार को न्यूनतम पारा नौ डिग्री तक गिर गया। डालटनगंज में सबसे अधिक 9.1 डिग्री पारा गिरकर 30.7 डिग्री पर पहुंच गया।

अब तीन जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। संथाल परगना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को गढ़वा में सबसे अधिक 48.5 एमएम बारिश हुई। रांची में भी करीब 30 मिनट बारिश हुई। इससे रांची का पारा 1.9 डिग्री गिरकर 32 डिग्री पर पहुंच गया।

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...