पांच से 15% मिली छूट तो बढ़ गए होल्डिंग टैक्स देने वाले

रांची: वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर दाता होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने के प्रति जागरूक हुए हैं। रांची नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान 30 जून तक करने पर टैक्स की राशि पर अतिरिक्त छूट के साथ अधिकतम 15 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई थी।

होल्डिंग टैक्स के भुगतान पर दी जार ही छूट का करदाताओं ने लाभ लिया। एक अप्रैल से 30 जून तक 76,527 करदाताओं ने होल्डिंग टैक्स के तहत 32,93,39,923 रुपये का भुगतान किया।

रविवार को वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के अंतिम दिन नगर निगम कार्यालय व डोरंडा अंचल कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्र पर करदाताओं ने होल्डिंग टैक्स के तहत 3.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया। टैक्स के भुगतान पर दी जा रही छूट के तहत कर दाताओं ने 2.40 करोड़ रुपये क्लेम किया है।

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...