होल्डिंग टैक्स ना देने वाले 50 भवन मालिकों को सार्वजनिक नोटिस

रांची: राजधानी के 53 वाडों के वैसे भवन मालिक जिन्होंने होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं किया है, उन्हें नगर निगम ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।

पहले फेज में निगम ने 50 भवन मालिकों को सार्वजनिक नोटिस देकर 15 दिनों में बकाया होल्डिंग टैक्स देने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में टैक्स नहीं देने वाले भवन मालिकों के घर पर नोटिस चस्पां किया जाएगा।

इसके बाद भी टैक्स का भुगतान नहीं हुआ तो भवन मालिकों के बैंक अकाउंट फ्रिज और भवन सील करने की कार्रवाई होगी।
निगम प्रशासक अमित कुमार ने कहा कि ऑनलाइन टैक्स भुगतान पर टैक्स में छूट का लाभ भी मिल रहा है। लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम रांची व डोरंडा अंचल कार्यालय के जन सुविधा केन्द्रों पर भी आकर टैक्स जमा किया जा सकता है। इसके अलावा अपने वार्ड के टैक्स कलेक्टर को घर बुलाकर टैक्स दे सकते हैं।

निगम में पहले फेज में जिन बकायेदारों को नोटिस भेजा है, उनमें डीएवी पब्लिक स्कूल, इंस्टीच्युट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट, सरस्वती शिशु मंदिर धुर्वा, केएन नारसरिया प्रा.लि., छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, प्रणामी बिल्डर, सेवंथ डे मिशन हॉस्पिटल, अग्रवाल सभा, बीआईटी मेसरा, चैलेस रियल एस्टेट एलएलपी, वाईएमसीए आदि पर तीन से सात लाख रुपए का बकाया है।
इधर, सरकारी भवनों पर 20 करोड़ से अधिक टैक्स बकाया है। इसके बावजूद निगम ऐसे कार्यालयों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। सार्वजनिक नोटिस भी जारी नहीं कर रहा है। कई सरकारी कार्यालय ऐसे हैं जिसका होल्डिंग टैक्स लंबे समय से जमा नहीं हो रहा है।

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...