Jharia : सीनियर छात्राएं जूनियर के साथ करती थी गलत हरकत, फिर छात्रा ने कर दी…

Jharia : स्कूल में अक्सर आप ने लड़कों को ग्रुप में उल्टी-सीधी हरकत करते देखा और सुना होगा, लेकिन लड़कियों को शायद ही आप ने कुछ ऐसे करते देखा और सुना हो। ताजा मामला झरिया भौरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झरिया का सामने आया हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : हटिया स्टेशन से 15 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार… 

विद्यालय की एक छात्रा के परिजनों ने विद्यालय के छात्रों के ऊपर आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने इस सम्बंध में एक पत्र धनबाद उपायुक्त को डाक द्वारा भेज कर मामले की पूरी जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। इस पर उन्होंने कहा कि जो हमारी बच्ची के साथ हुआ है और किसी बच्ची के साथ ऐसा ना हो।

उपायुक्त को दिया गया था पत्र

इस सम्बंध में छात्रा के पिता ने पत्रकारों व उपायुक्त को दिए गए पत्र में कहा है कि हमारी बेटी कक्षा सात की छात्रा है, विद्यालय की ही सीनियर छात्राएं हर रात को जबरन उसके रूम में घुस आती है और उसके साथ के अलावा अन्य जूनियर छात्रों के साथ गंदी-गंदी हरकतें करती थी।

छोटानागपुर min min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : भारतीय न्याय संहिता के तहत राजधानी में पहला मामला दर्ज, दुकान में… 

जब सीनियर छात्रोंओ की इस गंदी हरकतो का विरोध जूनियर छात्राएं करती है तो उन्हें डराया और धमकाया जाता है। जब हमारी बेटी ने इस प्रकार की हो रही घटना की जानकारी हमे दिया तो हम विद्यालय पहुंचे और इस बात की शिकायत स्कूल के वार्डन से किया तो उन्होंने पहले इस प्रकार की घटना होने से साफ इंकार किया।

वार्डन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

लेकिन बाद में कहा कि मामले की जांच-पड़ताल कराकर कार्यवाई की जाएगी। वही उक्त छात्रा के पिता ने इस प्रकार की घटना से इतना डर गए हैं कि अब वे अपनी बेटी को इस विद्यालय से नाम कटा के अन्य विद्यालय में पढ़ाने की बात कर रहे हैं। छात्रा के पिता ने सोमवार को ही अपनी बेटी को स्कूल से निकाल कर अपने साथ अपने घर लेकर चले गए हैं।

Jharia Jharia Jharia

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...