Nalanda में जदयू के कार्यक्रम में लगा बार बालाओं का ठुमका

commercial advertisement
Ad

Nalanda : नालंदा जदयू जिला व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत के द्वारा राजगीर के एक होटल में सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय झा को बनाए जाने की खुशी में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बेबी मंडल, प्रदेश महासचिव अवधेश मुखिया, प्रदेश सचिव त्रिलोक दास, नालंदा शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद, जगलाल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष नालंदा धीरज पटेल, नगर अध्यक्ष रितेश कुमार, राजगीर प्रखंड अध्यक्ष जयराम, छात्र प्रखंड अध्यक्ष अनमोल वर्मा, बादल कुमार समेत जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

कार्यक्रम में बार-बालाओं को भी बुलाया गया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार अश्लील गानों पर बार-बालाएं ठुमके लगा रही हैं और मौजूद लोग इसका आनंद ले रहे हैं। राजगीर प्रशासन से न तो राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी और न ही बार बालाओं के नृत्य का परमिशन हीं लिया गया था। वहीं जब व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विजयकांत का पक्ष जाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

जदयू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा अपने स्तर से कार्यक्रम कराया गया है। पूर्व में भी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का विवादित ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच प्रदेश के पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nawada के महेश वर्मा होंगे अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर कलाम रत्न पुरस्कार से सम्मानित

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब राजकीय मेला-2026 का किया शुभारंभ

नालंदा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला-2026 का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने...

नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, छात्रों को किया सम्मानित

नालंदा : नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सबसे पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। वहां...

नालंदा शीतला मंदिर हादसा : PM, CM व सम्राट सहित कई नेताओं ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार...