Nalanda में जदयू के कार्यक्रम में लगा बार बालाओं का ठुमका

253
Nalanda
Nalanda में जदयू के कार्यक्रम में लगा बार बालाओं का ठुमका
Advertisment

Nalanda : नालंदा जदयू जिला व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत के द्वारा राजगीर के एक होटल में सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय झा को बनाए जाने की खुशी में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बेबी मंडल, प्रदेश महासचिव अवधेश मुखिया, प्रदेश सचिव त्रिलोक दास, नालंदा शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद, जगलाल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष नालंदा धीरज पटेल, नगर अध्यक्ष रितेश कुमार, राजगीर प्रखंड अध्यक्ष जयराम, छात्र प्रखंड अध्यक्ष अनमोल वर्मा, बादल कुमार समेत जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

Advertisment

कार्यक्रम में बार-बालाओं को भी बुलाया गया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार अश्लील गानों पर बार-बालाएं ठुमके लगा रही हैं और मौजूद लोग इसका आनंद ले रहे हैं। राजगीर प्रशासन से न तो राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी और न ही बार बालाओं के नृत्य का परमिशन हीं लिया गया था। वहीं जब व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विजयकांत का पक्ष जाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

जदयू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा अपने स्तर से कार्यक्रम कराया गया है। पूर्व में भी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का विवादित ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच प्रदेश के पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nawada के महेश वर्मा होंगे अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर कलाम रत्न पुरस्कार से सम्मानित

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Advertisement