
Nawada : नवादा के समाजसेवी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने लगे हैं। इसी कड़ी में नवादा के समाजसेवी महेश कुमार वर्मा को अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर कलाम रत्न पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार आगामी 27 – 28 जुलाई को कोलकाता में आयोजित एक समारोह के दौरान दिया जाएगा। देश के महान वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को समर्पित छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कोलकाता के स्टेट युथ सेंटर में ख्वाब फाउंडेशन आयोजित कर रही है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने महेश कुमार वर्मा को भी अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन में डेलीगेट के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।आमंत्रण पत्र में उन्हें बताया गया है कि इस अवसर पर देश भर के विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है और बेहतर कार्य करने वाले चयनित लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बता दें कि महेश कुमार वर्मा अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में लगातार एक्टिव रहते हैं और लोगों के सुख दुःख में निःस्वार्थ भाव से शामिल होते हैं। इस उपलब्धि पर महेश वर्मा ने जिला वासियों को धन्यवाद दिया।
इस उपलब्धि पर उन्हें अखिलेश कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, शिवशंकर प्रसद, अमन कुमार, गोवर्धन प्रसाद, श्याम सुन्दर प्रासाद, गोपाल प्रसाद, संजय कुमार, मणि कुमार वर्मा, भोला विश्वकर्मा, राजेश माली, राहुल भारती समेत अन्य समाजसेवी एवं आमजनो ने बधाई दी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Gaya में जनसुराज की बैठक, कार्यकर्ताओं ने पीके के साथ चलने का दुहराया संकल्प
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट




