JDU कार्यक्रम के दौरान बार बाला का डांस करवाने वाले नेता को किया पदमुक्त, जल्दी ही होंगे…

301
JDU
JDU कार्यक्रम के दौरान बार बाला का डांस करवाने वाले नेता को किया पदमुक्त, जल्दी ही होंगे...
Advertisment

नालंदा: बिहार के नालंदा में जदयू के कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस प्रोग्राम के आयोजक जदयू नेता विजयकांत को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जदयू के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने की। मामले की जानकारी जदयू के नालंदा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि जदयू के जिला व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत के ऑडियो वीडियो प्रकरण की उन्हें जानकारी नहीं थी, यह जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से लगी। वहीं उन्होंने राजगीर में बार बालाओं के डांस के कार्यक्रम को लेकर कहा कि उक्त कार्यक्रम की जानकारी भी पार्टी के नेताओं को नहीं थी। उन्होंने कहा कि विजयकांत ने पार्टी के नाम पर कार्यक्रम आयोजित की और उसमें बार बालाओं के डांस भी कराए गए जो कि पार्टी के सिद्धांतों से हट कर है। पार्टी के नाम पर आयोजित कार्यक्रम से पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

उन्होंने बताया कि विजयकांत को पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा पार्टी के नेतृत्व से की है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सुशासन की पार्टी है, यहां कानून का राज चलता है। यहां संगठन चलाना है, संगठन का सरकार से कोई मतलब नहीं है। कोई भी कार्यकर्ता अपने आप को पार्टी के सिद्धांत से ऊपर न समझें। उन्होंने कहा कि विजयकांत का विगत दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही थी तो एक वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी को धमकी दे रहे थे।

यह सब चीजें जदयू के सिद्धांतों से हट कर है। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, पूर्व जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद सिंह, प्रदेश सचिव मोहम्मद बख्खो, नगर अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष जनार्दन पंडित, वरीय जदयू नेता भरत मानस, जिला महासचिव अरविंद कुमार, जदयू नेता रिशु कुमार मौजूद रहें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nalanda में बैठक में भाग लेने गए विधायक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

JDU JDU JDU JDU JDU

JDU

Advertisement