बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर की महिला की हत्या

नवादा : नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़ीसा गांव के समीप अज्ञात का सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय विवेकानंद सिंह की पत्नी ममता देवी के रूप में किया गया है।

मृतका के भसुर राजेश कुमार ने बताया कि अपने बाइक से अपने घर दौलतपुर जा रहे थे तभी उर्स गांव के समीप अज्ञात कार पर सवार बदमाशों ने रोकने का इशारा किया। इसके बाद अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया जिससे महिला को गोली लग गई जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं वर्ष 2018 में भी जमीन विवाद में उनके पति की गोली मारकर हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : ‘देश में लागू हुए 3 नए आपराधिक कानून, IPC, CRPC और एविडेंस एक्ट की लेंगे जगह’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...