सम्राट ने प्रण तोड़ी, आखिरकार उतार दी पगड़ी

अयोध्या : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने का संकल्प लेकर मुरेठा धारण करने वाले डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आखिरकार आज यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अपनी पगड़ी उतार दी है। सम्राट ने सुबह अयोध्या में रामलला के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित किया उसके बाद मुंडन कराया और सरयू नदी में डुबकी लगाकर नया संकल्प ले लिया है। बता दें कि कल यानी मंगलवार को सम्राट चौधरी सड़क के रास्ते अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रभु श्रीराम के चरणों में अपने संकल्पित मुरेठा को समर्पित कर बिहार की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। इस मौके पर चौधरी ने आगमी विधान सभा चुनाव में भाजपा एवं एनडीए को जनता का आशीर्वाद हासिल कर शानदार जीत दिलाने के लिए किया प्रार्थना। चौधरी ने सुबह मुंडन करा कर पवित्र सरयू में स्नान के उपरांत सरयू तट से पैदल ही हनुमानगढ़ी और रामगढ़ी जाकर श्री हनुमानजी व प्रभु श्रीराम का दर्शन किया। उसके बाद सामान्य द्वार से नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर जाकर उन्होंने अपने मुरेठा को प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित कर दिया।

विगत 22 महीने से चौधरी ने अपने सिर पर मुरेठा बांध कर बिहार को जंगलराज वाले लुटेरों को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया हुआ था। इसी साल की 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद चौधरी का संकल्प पूरा हुआ। उसी दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि वे अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के चरणों में अपने मुरेठा का समर्पित करेंगे। मंगलवार को चौधरी सड़क मार्ग से अपने अनेक सहयोगी मंत्रियों, विधायकों, नेताओं व पार्टी के पदाधिकारियों, हजारों कार्यकर्ताओ के साथ अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किए थे। उनके साथ करीब चार सौ गाड़ियों का काफिला था।

मुरेठा समर्पित करने के बाद चौधरी ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वे जनता का आशीर्वाद हासिल कर भाजपा को शानदार जीत दिलाएंगे। प्रभु श्रीराम से उन्होंने 14 करोड़ बिहारवासियों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। चौधरी ने कहा कि आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार चल रही है। न्याय के साथ विकास की राह पर सरकार आगे बढ़ रहा है। बिहार में सुशासन व कानून का राज स्थापित रखना सरकार का मूल ध्येय है। सरकार अपने तमाम वायदों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है।

यह भी पढ़े : Breaking : अयोध्या के लिए रवाना हुए सम्राट, कल उतारेंगे पगड़ी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...