Advertisment

नरकटियागंज नप का दावा फेल, हल्की बारिश से जलजमाव, लोगों के घरों में घुसा पानी

नरकटियागंज : नरकटियागंज नगर परिषद के साथ-साथ ग्रामीण हिस्सों में मंगलवार की रात्रि में मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि नगर के कई जगहों पर बारिश के साथ ही पानी का निकासी हो गया लेकिन वार्ड संख्या 7 शिवगंज मोहल्ले में पीसीसी सड़क पर डेढ़ से दो फीट पानी भर गया है। इस वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लगभग डेढ़ से दो दर्जन लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

आपको बता दें कि अचानक रात को घर मे पानी घुसने के कारण लोगों को पहले लगा कि 2017 में जिस तरह से बाढ़ आया था वह फिर से दुबारा आ गया। लेकिन जब लोगों ने देखा कि वार्ड के अन्य मोहल्ले में कही पानी नहीं है, तो उनका भय कम हुआ कि यह बारिश और नाला का पानी है। लोगों के घरों में नाला का गंदा पानी घुसने के कारण उन्हें मध्य रात्रि में ही अपना सामान को सुरक्षित जगह पर रखना पड़ा। इस वार्ड में कई सालों से जल निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं होने के कारण मुहल्ले के सैकड़ों लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस जल जमाव से नगर परिषद के सभी दावे फेल हो गए हैं, जो की बरसात से पहले शहर में नाला उड़ाई के लिए अलग से एनजीओ को टेंडर दिया गया था।

इसके बावजूद इसके जल निकासी की व्यवस्था और नाला जाम होने की समस्या दूर नहीं हो सकी। जिसके कारण यह परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है और नगर परिषद प्रशासन मुख्य दर्शन बना हुआ है। इधर, लोगों का मांग है कि जल्द से जल्द से मोहल्ले में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था और सड़क निर्माण कराई जाए। ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

यह भी पढ़े : ‘पूरे क्षेत्र को जलजमाव से बचाना नगर निगम प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...