Advertisment

उपद्रवियों ने पुलिस के सामने की पीठासीन पदाधिकारी की पिटाई, जमकर किया हंगामा

मोतिहारी : पंचायत चुनाव के दौरान पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव पंचायत स्थित बूथ संख्या 12 पर उपद्रवियों ने बूथ पर प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी की पुलिस के सामने ही पीट दिया. इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर हंगामा भी किया. साथ हीं बंधक बना लेने की भी बातें बताई जा रही है. हालांकि, पकड़ीदयाल थाना की पुलिस ने पीठासीन अधिकारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बता दें कि पंचायत चुनाव के पांचवे चरण के तहत पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल, पताही और आदापुर प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया. जिला का नक्सल प्रभावित पताही और पकड़ीदयाल प्रखंड में जिला प्रशासन की खास नजर थी.

बताया जाता है कि पकड़ीदयाल प्रखंड के बूथ बड़कागांव पंचायत में स्थित बूथ संख्या 12 पर प्रमोद कुमार मिश्रा पीठासीन अधिकारी के रुप में तैनात थे. जिस बूथ पर मतदान के अंतिम समय में स्थानीय उपद्रवियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के सामने ही उपद्रवियों ने पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट की. जिसका वीडियो सामने आया है. साथ ही एक कमरे में पीठासीन अधिकारी को बंद कर दिया. जिसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा को सुरक्षित बचाकर थाना पर ले आई.

थाना पर आने के बाद अपने साथ हुए मारपीट की घटना को लेकर पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा प्राथमिकी दर्ज करने की बात कह रहे हैं. लेकिन थाना पर स्थानीय अधिकारी पीठासीन अधिकारी की बात सुनने को तैयार नहीं है.

 

रिपोर्ट : बृजेश झा

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...