बालू तस्करों से अवैध वसूली के आरोप में चतरा सदर थाना के एक एएसआई व तीन जवान सस्पेंड

चतरा. बालू तस्करो से अवैध वसूली मामले में एसपी विकास कुमार पांडेय ने सदर थाना के एक एएसआई, एक चालक व दो जवान को सस्पेंड किया हैं. यह कार्रवाई थाना प्रभारी के रिपोर्ट के आधार पर किया गया.

निलंबित एएसआई कांग्रेस यादव, चालक सुनील मंडल व दो जवान शामिल हैं. एसपी ने बताया कि सभी को कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया हैं. ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती गयी हैं.

बताया जाता हैं कि सोमवार को एसपी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे. इस दौरान चतरा-हंटरगंज मुख्य पथ स्थित डाढ़ा मोड़ के पास से अवैध बालू लदा एक हाइवा व चार ट्रैक्टर को पकड़े थे.

इसके बाद जब आगे बढ़े तो संघरी घाटी के पास देखा कि उक्त एएसआई व जवान बालू ट्रैक्टरो से अवैध वसूली कर रहे हैं. जिसके बाद तुरंत सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार को सभी के खिलाफ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट के आधार पर सभी को निलंबित किया गया. साथ ही इस तरह के गतिविधि में शामिल होने वाले पुलिस पदाधिकारी व जवानो को सख्त हिदायत दिया हैं. पुलिस अधीक्षक के इस कार्रवाई से पुलिस पदाधिकारी, जवानो में हड़कंप मचा हैं.

Saffrn

Trending News

Deoghar News: मनरेगा के कनीय अभियंता 5 हजार रुपये रिश्वत लेते...

Deoghar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ़ चल रहे अभियान में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) को बड़ी कामयाबी मिली है। देवघर ज़िले के करों ब्लॉक में तैनात...

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा- अमानक बीज बेचने वाली कंपनियों...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज मीठापुर स्थित कृषि भवन में बीज विश्लेषण और राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र...

Jharkhand News: झारखंड सूचना आयोग में बड़ी नियुक्ति! अनुज सिन्हा समेत...

Ranchi News: झारखंड में लंबे समय से लंबित राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल संतोष...

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कार्पियो से भारी...

आरा : भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

मुख्यमंत्री से Google India के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आज बिहार भवन नई दिल्ली में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img