बैंक जा रहे व्यवसायी से 20 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के अगम कुआं थाना अंतर्गत बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी से 20 लाख रुपए लूटे. उसके बाद अपराधियों ने फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि व्यवसायी पंजाब नेशनल बैंक में पैसा जमा करवाने जा रहे उसी दौरान अपराधियों ने रुपए से भरे बैग को लूट लिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना की सूचना हमने पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंचे. अगर समय पर पुलिस पहुंचती तो यह घटना नहीं होता. आक्रोशित लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएं होती है. जिसके कारण हमलोग डर के साये में जीने को विवश हैं. प्रशासन का रवैया ढीला होने के कारण अपराधी का मनोबल बढ़ा हुआ है. यहां की पुलिस सिर्फ ट्रक और ट्रैक्टर से पैसा वसूलने पर ध्यान देती है. जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

रिपोर्ट : उमेश चौबे

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...

Bokaro Crime Gold Jewellery Fraud: गरगा पुल पर पुलिस के नाम...

Bokaro Crime Gold Jewellery Fraud, बोकारो: चास थाना क्षेत्र के गरगा पुल के पास सिविल ड्रेस में पहुंचे दो अज्ञात युवकों पर खुद को...

Jamshedpur Encounter: सोनारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो...

Jamshedpur Encounter: सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा श्मशान...