Muzaffarpur में DM के जनता दरबार में एक बुजुर्ग ने की आत्महत्या की कोशिश, लगाई आग

Muzaffarpur : मुज़फ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है। मुज़फ्फरपुर जिलाधिकारी के जनता दरबार में आए फरियादी ने समाहरणालय परिसर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया। आनन फानन उसे जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए SKMCH अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 30 प्रतिशत तक जलने की सूचना प्राप्त हुआ है। सूत्रों की माने तो वह कांटी थानाक्षेत्र के बिंदा लाल राय बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वे विगत 4 साल से जमीन विवाद में मामले के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालय का चक्कर लगा लगा रहे थे। इनका कांटी प्रखण्ड के नगर परिषद वार्ड नम्बर 05 में 4 डिसमिल जमीन है, जहां के हरिजन बस्ती के लोग कब्जा नहीं होने दे रहे थे। मामले में समाहरणालय परिसर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति 1 लीटर पेट्रोल लेकर आया था और जनता दरबार के दौरान उसने अपने शरीर में आग लगा लिया।

आग लगा लेने के बाद आग बुझा कर अस्पताल भेजा गया है। सदर अस्पताल में पहुंचे एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि समाहरणालय परिसर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया है, जांच चल रही है। बेहतर चिकित्सा के लिए SKMCH रेफर किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

Madhepura में चोरों का आतंक, एक ही रात में की दो दुकानों में चोरी, बैंक में भी…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR Muzaffarpur

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...