Britain के आम चुनाव में यूपी बिहार समेत कई भारतीयों ने दर्ज की जीत

दिल्ली: Britain में आम चुनाव का नतीजा आ गया है। ब्रिटेन के आम चुनाव में ऋषि सुनक की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है जबकि लेबर पार्टी 14 वर्षों बाद एक बार फिर सत्ता में आएगी। हालांकि ऋषि सुनक अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे लेकिन वे पार्टी को नहीं जीता सके। उन्होंने कीर स्टॉर्मर को जीत की बधाई दी और अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी ले ली है।

ब्रिटेन की राजनीति में भारतीय मूल का भी अच्छा खासा दबदबा है और वह इस चुनाव में भी कायम रहा। 650 सीटों वाली हाउस ऑफ़ कॉमन्स के चुनाव में भारतीय मूल के 107 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इनमे यूपी, बिहार और पंजाब समेत कई भारतीयों को जीत भी मिली है।

ऋषि सुनक
ऋषि सुनक भी भारतीय मूल के हैं और वे ब्रिटेन के पहले एशियन प्रधानमंत्री बने। उनकी पार्टी तो आम चुनाव में हार गई लेकिन ऋषि सुनक नॉर्दन इंग्लैंड सीट से चुनाव जीत गए हैं। वह बॉरिस जॉनशोन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे।

कनिष्क नारायण
कनिष्क नारायण बिहार के मुजफ्फरपुर जिला से हैं और उन्होंने ब्रिटेन के आम चुनाव में जीत हासिल की है। वे लेबर पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की है। वह 12 वर्ष की उम्र में पढ़ाई के लिए यूके गए थे और फिर ऑक्सफ़ोर्ड और स्टैनफोर्ड में पढाई करने के बाद वहीं रह गए। वह सिविल सेवक भी रह चुके हैं।

नवेन्दु मिश्रा
नवेन्दु मिश्रा उत्तर प्रदेश से आते हैं और उन्होंने ब्रिटेन आम चुनाव में लेबर पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की है। उन्होंने 2019 के आम चुनाव में भी जीत हासिल की थी। नवेन्दु मिश्रा की मां गोरखपुर से हैं जबकि पिता कानपूर से।

लीसा नंदी
कोलकाता के प्रसिद्द शिक्षाविद दीपक नंदी की बेटी लीसा नंदी ने भी ब्रिटेन आम चुनाव में जीत हासिल की है। वह 2014 से ही वीगन सीट पर कब्ज़ा जमा रखी है। वह वीगन में 2010 से प्रतिनिधित्व कर रही हैं और नस्लीय संबंधी मामलों में काम को लेकर जानी जाती हैं।

तमनजीत सिंह धेसी
तमनजीत सिंह धेसी ब्रिटेन के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद हैं। वह ब्रिटेन में दूसरी बार जीत दर्ज कर सांसद बने हैं।

शिवानी राजा
ऋषि सुनक की पार्टी कन्जर्वेटिव पार्टी की नेता शिवानी राजा ने भी ब्रिटेन आम चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व सांसद क्लाउड वेब्बे और कीथ वाज समेत लेबर पार्टी के उम्मीदवार राजेश अग्रवाल को हरा कर जीत दर्ज की है।

गगन मोहिंद्र
ब्रिटेन आम चुनाव में जीत हासिल करने वाले गगन मोहिंद्र पंजाबी हिंदू परिवार से आते हैं। वह कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य थे और उन्होंने साउथ वेस्ट हर्ट्स से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की।

प्रीति पटेल
गुजराती मूल की प्रीति पटेल लेबर पार्टी के उम्मीदवार को मात दे कर कंजर्वेटिव पार्टी की टिकट पर जीत दर्ज की है। वह 2019 से 2022 तक गृह सचिव के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2010 से सांसद हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur में DM के जनता दरबार में एक बुजुर्ग ने की आत्महत्या की कोशिश, लगाई आग

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Britain Britain Britain Britain Britain

Britain

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...