Advertisment

शिक्षक पहुंचे छात्रों के घर, अभिभावकों ने दिया आश्वासन बच्चे प्रतिदिन जाएंगे विद्यालय

बक्सर : बक्सर जिला के डुमरांव प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय चिलहरी के शिक्षक विद्यार्थियों के घर दस्तक दिए। मौका शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का था। इस मौके पर घर घर दस्तक देने गए शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। विद्यालय में आयोजित होने शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में ग्रामीणों की उदासीनता को देखते हुए गुरुजी खुद ही उनके दरवाजे पर दस्तक देना मुनासिब समझे। मुख्य रूप से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु विद्यालय के शिक्षक ग्रामीणों से आग्रह करते नजर आए, जिसका अभिभावकों द्वारा स्वागत किया गया।

ग्रामीण जनता द्वारा शिक्षको ये आश्वासन दिया गया कि वो अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजेंगे और उनके होमवर्क की कॉपियां भी चेक करेंगे। अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक हनुमान प्रसाद राय, पुस्तकालयाध्यक्ष संजय कुमार, शिक्षक कुमार प्रभाकर प्रदीप, श्रीप्रकाश चौबे, रविशंकर प्रसाद, संतोष पांडे, हरेराम सिंह, प्रमोद राम, उर्मिला कुमारी, कुमारी निमिता, रेनू यादव, संदीप मौर्य, राहुल यादव और नूरे हसन सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

यह भी पढ़े : JDU MLA का बड़ा बयान, कहा- बिहार में BJP का कोई वजूद नहीं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...