कल 3 बजे होगा हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार

रांची. खबर रांची से है। कल 3 बजे हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इससे पहले आज सीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शामिल होने के लिए जेपी भाई पटेल, सत्यानंद भोक्ता, स्टीफन मरांडी, शिल्पी नेहा तिर्की, जेपी गॉलस्टेन, दीपक बिरुवा, सुखराम उरांव, संजीव सरदार, रामेश्वर उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, मिथिलेश ठाकुर, झिगा सुशासन होरो, भूषण भाड़ा, बेबी देवी, सोनाराम सिंटू, दीपिका पांडे और बैजनाथ राम पहुंचे।

कल हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार

बता दें कि, हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी। सीएम कार्यालय के कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इससे पहले सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम हेमंत ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सम्भालने के बाद सचिवालय पहुंच अपने कार्यों का निष्पादन किया। झारखण्ड रुकेगा नहीं।’

 

उससे पहले चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया है और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था।

हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री ने 25 जुलाई तक BPSC...

पटना : बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण को लेकर ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने बीते मंगलवार यानी...

श्रावणी मेला व कानून-व्यवस्था पर SSP सख्त, बेहतर प्रदर्शन करने वाले...

भागलपुर : भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...

Pratappur Stone Pelting: पत्थरबाजी के बाद प्रतापपुर में क्यों लगा पुलिस...

Pratappur Stone Pelting: प्रतापपुर पुलिस स्टेशन इलाके में पत्थरबाज़ी और हंगामे की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं। हालात को...