अग्रिवीर वायु के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

रांची: अग्रिवीर वायु के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भारतीय वायु सेना ने  शुरू कर दी है। इसके लिए 8 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जो 28 जुलाई की रात्रि 11 बजे तक चलेगा।

वायुसेना की आधिकारिक बेवसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

इस बहाली में अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। वैसे अभ्यर्थी ही इसमें शामिल हो सकते हैं, जिनका जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के बीच हुआ हो और वे अविवाहित हों।

अभ्यर्थियों के लिए 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय जिसमें गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय के साथ कला एवं वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।

इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारी या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...