Britain में सांसद बने कनिष्क नारायण, मुजफ्फरपुर में परिजनों में ख़ुशी का माहौल

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर निवासी कनिष्क नारायण ब्रिटेन में लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर सांसद बने हैं। 33 वर्षीय कनिष्क सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में उतरे और जीतने के बाद सांसद बने हैं। कनिष्क के सांसद बनने की सूचना मिलने पर शहर के दामुचक स्थित संधों हाउस में जश्न शुरू हो गया है। मूल रूप से वैशाली जिला के गोरौल स्थित सौंधो के रहने वाले स्व कृष्ण कुमार और वीणा देवी बहुत साल पहले मुजफ्फरपुर के दामुचक में बस गए थे।

स्व कृष्ण कुमार मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के चेयरमैन और एसकेजे लॉ कॉलेज के फाउंडर थे। उनके तीन बेटों में सबसे छोटे संतोष कुमार के पुत्र कनिष्क नारायण यूके में सांसद चुने गए हैं। कनिष्क का जन्म मुजफ्फरपुर में ही हुआ। प्रभात तारा स्कूल से पहली से तीसरी कक्षा तक की पढ़ाई करने के बाद कनिष्क के पिता संतोष कुमार और मां चेतना सिन्हा एसकेजे लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर दिल्ली चले गए। कनिष्क की आगे की पढ़ाई दिल्ली के एपीजे स्कूल से ही हुई। जब वे 12 साल के थे, तब माता-पिता के साथ ब्रिटेन चले गए।

ब्रिटेन के सांसद बने कनिष्क के चाचा एसकेजे लॉ कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार ने बताया कि उनके भतीजे ने मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। कनिष्क के पिता उनके छोटे भाई हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन उनका थर्ड होम है। कनिष्क के पिता संतोष कुमार और माता चेतना सिन्हा कार्डिफ वेल्स में सॉलिसिटर हैं।

कनिष्क ने ब्रिटेन में रहने वाले एशियाई मूल के अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि छात्रवृत्ति के साथ इटेन ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने लोक सेवक के रूप में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन के साथ पर्यावरण विभाग में काम किया। वे लिजट्स के अधीन भी कार्य कर चुके हैं। कनिष्क की जीत की खबर से मुजफ्फरपुर में रह रहे परिजनों को काफी खुशी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

गंडक में बढे जलस्तर से Gopalganj के कई गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Britain Britain Britain Britain

Britain

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...