Advertisement
Advertisement

NICE 2024: लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय विजेता बनकर विजवल एकबोटे ने बनाया रिकॉर्ड

NICE 2024: लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय विजेता बनकर विजवल एकबोटे ने बनाया रिकॉर्ड, NIT-त्रिची के संजीव, IIT-दिल्ली के तुष्य खंडेलवाल टॉप-3 में शामिल

पटना: नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (नाइस) 2024 में लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीतकर विजवल एकबोटे ने रिकॉर्ड कायम किया है। दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र एकबोटे ने रविवार को आयोजित चौथे और आखिरी ऑनलाइन राउंड “ई” में पहला स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उन्होंने ऑनलाइन राउंड “सी” में भी राष्ट्रीय विजेता का खिताब अपने नाम किया।

नाइस 2024 के ऑनलाइन राउंड “ई” के राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पहले स्थान पर इंद्रप्रस्थ इंस्टीच्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के विजवल एकबोटे, दूसरे स्थान पर एनआईटी तिरुचिरापल्ली के संजीव और तीसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली के तुष्य खंडेलवाल रहे। नाइस 2024 के ऑनलाइन राउंड “ई” के जोनल प्रतिस्पर्धा में ईस्ट जोन से आईआईटी खड़गपुर के आदित्री वैभव, गोवा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की समृद्धि सलगांवकर वेस्ट जोन, आईआईटी दिल्ली के आरुष उत्कर्ष नार्थ जोन, एनआईटी तिरुचिरापल्ली के गौरव नारायणन साउथ जोन और आईआईटी गुवाहाटी के किरण भागवत नार्थ ईस्ट जोन के विजेता रहे।

बिहार में उज्जवल राज अव्वल, झारखंड में अनन्या सिन्हा ने मारी बाजी
नाइस 2024 के ऑनलाइन ई राउंड में गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र उज्जवल राज ने बिहार राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं शहर स्तरीय श्रेणी में गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के गौतम कुमार, जीईसी वैशाली के अमन कुमार और बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के संदेश कुमार विजयी रहे। वहीं, ऐमिटी यूनिवर्सिटी की अनन्या सिन्हा ने झारखंड टॉपर का खिताब हासिल किया है। शहर स्तरीय श्रेणी में भी महिलाओं का ही दबदबा है जिसमें बीआईटी सिंदरी की पूनम कुमारी और एमिटी यूनिवर्सिटी की दीक्षा वर्मा ने बाजी मारी।

nice ee 22Scope News

नाइस 2024 के ऑनलाइन राउंड “ई” के लकी विजेता
एस एन पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बरदोली, गुजरात के छात्र केविन जितेशभाई पटेल ऑनलाइन राउंड “ई” के लकी विजेता चुने गए हैं। लकी विजेता का चयन नाइस 2024 में अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने वाले संस्थान के छात्रों में किया गया है।

नाइस 2024 का पहला चरण पूरा, अगला पड़ाव जोनल राउंड
ऑनलाइन राउंड “ई” के साथ ही नाइस 2024 के पहले चरण के अंतर्गत निर्धारित सभी चार ऑनलाइन राउंड पूरे हो चुके हैं। एन, आई, सी और ई ऑनलाइन राउंड में प्रतिभागियों के कुल अंकों की गणना के आधार शीर्ष प्रतिभागी जोनल राउंड में अपना दमखम दिखाएंगे। ऑफलाइन आयोजित होने वाले प्रत्येक जोनल राउंड में 50 प्रतिभागी होंगे।

सभी जोनल राउंड के शीर्ष 6-6 प्रतिभागी फाइनल राउंड में पहुंचेंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), भारत सरकार, एक्स्ट्रा-सी, आईआईटी मद्रास और आईआईएम मुंबई द्वारा आयोजित नाइस 2024 के जोनल राउंड्स का कैलेंडर शीघ्र जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सीएम ने राज्य में बढ़ते जलस्तर का किया Aerial Survey, गंडक बराज का भी किया निरीक्षण

https://youtube.com/22scope

 

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024

NICE 2024

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...