गुमला में जहरीले सांप के काटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गुमला. जिला के पालकोट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोटवा डुगडुगी में जहरीले सांप के कांटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में राजेश किसान,पत्नी सुनीता व मनोज किसान शामिल है।

गुमला में जहरीले सांप के काटने से तीन लोगों की मौत

घटना के बिषय में बताया जाता है कि रविवार को रथ यात्रा पर मेला देखकर लौट खाना खाकर सभी परिवार के सदस्य जमीन पर घर में सोए हुए थे। तभी देर रात को एक जहरीले सांप करेंत ने तीनों को डंस लिया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र पालकोट लेकर सोमवार को पहुंचे, जंहा चिकित्सकों ने राजेश किसान उर्फ राजू व पत्नी सुनीता कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज किसान को सदर अस्पताल एंबुलेंस 108 से लाया गया, जहां पर डॉ. पीसी भगत ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस दौरान घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई भुवनेश्वर किसान ने बताया कि रात का समय होने से और सड़क के अभाव में गांव में ही झाड़ फूंक कराया। इसके बाद सुबह होने पर ग्रामीणों को एकत्रित कर तीनों को कंधा पर ढोकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं चिकित्सकों ने कहा कि अगर समय रहते पहुंचते तो तीनों की जान बच सकती थी।

गुमला से अमित राज की रिपोर्ट

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...